-
Advertisement
वजन कम करना हो तो रोज खाएं अखरोट और भी हैं कई फायदे, पढ़े यहां
शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे अखरोट खाना पसंद न हों। जिसे अखरोट खाना पसंद नहीं है, उसे इसके लाभदायक गुणों के बारे में पता नहीं होगा। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। इसके दैनिक सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता शरीर में पैदा हो जाती है, साथ ही मेटाबोलिज्म भी दुरुस्त रहता है। इसे प्रतिदिन खाने से ऊर्जा का स्तसर भी बना रहता है। कई लोग तो अखरोट को ब्रेन फूड कहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसके सेवन से उनके दिमाग को ऊर्जा मिलती है। याद्दाश्त कम होने की स्थिति में भी अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। अगर आप अखरोट को एक गिलास दूध के साथ पिएं तो आपको ज्यादा फायदा होगा। आइए जानते हैं ऐसे ही गुणों के बारे में, जो आपको अखरोट के सेवन पर मिलते हैं
यह भी पढ़ें: पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम, जानिए क्या-क्या हैं इसके फायदे
अखरोट के सेवन से शरीर का वजन घटाने में सहायता मिलती है। जो लड़कियां या लड़के अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हें नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए।
यह बात भी सच है कि अखरोट के सेवन से शरीर को रिलैक्स मिल जाता है और अच्छी नींद आती है।
अखरोट का सेवन करने से दिल दुरुस्त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिल को दुरुस्त बनाए रखते हैं।
अगर आप मधुमेह से ग्रसित हैं तो अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। नियमित रूप से सेवन करने से आप मधुमेह से बच भी सकते हैं।
अखरोट से डायबटीज में आराम मिलता है।
अगर आपको रात में नींद नहीं आती तो एक मुट्ठी अखरोट खाकर देखें। अखरोट में मेलाटोनिन पाया जाता है जो नींद के लिए प्रेरित करता है और अच्छी नींद लाने में सहायक है।
बच्चे की बिस्तर गीला करने की आदत छुड़ाने के लिए बच्चे को रोज सोने से पहले दो अखरोट और 15 किशमिश खिलाएं। 15 दिन यह प्रयोग कर के देखें बच्चे की आदत अपने आप छूट जाएगी।
इसको खाने से नर्वस सिस्टम को फायदा और दिमाग को तरावट मिलती है।
अखरोट के साथ कुछ बादाम और मुनक्के खाने व इसके ऊपर दूध पीने से वृद्धों को बहुत फायदा मिलता है।
अखरोट खाने में थोड़ी सावधानी रखना चाहिए। अखरोट गर्मी करता है और कफ बढ़ाता है इसलिए एक बार में 5 से ज्यादा अखरोट न खाएं। ज्यादा अखरोट खाने से पित्त बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे मुंह में छाले, गले में खुश्की या खुजली और अजीर्ण होने की संभावना रहती है।