- Advertisement -
नई दिल्ली। कई लड़कियों का लंबे नाखून (Nails) रखने और नेल पॉलिश (Nail polish) लगाने का शौक होता है। लेकिन कमजोर नाखून होने के कारण अक्सर उनका शोक नहीं पूरा कर पाता है। क्योंकि कमजोर नाखूनों का हमेशा टूटने का खतरा रहता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस समस्या को लहसुन (Garlic) के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। बता दें कि लहसुन में ऐंटीसेप्टिक गुण होते हैं। नाखूनों की कमजोरी का कारण होता है, फंगस या बैक्टीरिया। लेकिन लहसुन आपके नाखूनों की इस समस्या को दूर करता है। जिससे नाखूनों को फिर से हेल्दी बनने में मदद मिलती है। लहसुन में सेलेनियम नाम का तत्व भी होता है। जो मजबूत नाखून के लिए जरूरी होता है।
इसकी ऐंटीऑक्सिडेंट क्वॉलिटी नाखूनों को कमजोर होने से बचाती है। इस तरह करें लहसुन का इस्तेमाल-एक कटोरी में पानी लें और उसमें दो-तीन लहसुन की कली को काटकर डालें। इन्हें 15 मिनट डूबे रहने दें और फिर लहसुन को पानी से बाहर निकाल लें। इसके बाद आप पानी में अपने साबुन से धुले हाथों को 10 मिनट तक डुबाएं और फिर सिंपल पानी से हाथ धो लें। दूसरा आप लहसुन की चार कलियां लें और उनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक खाली नेलपेंट की बॉटल में ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश के साथ मिलाएं। बॉटल को अच्छे से शेक करें और फिर ब्रश की मदद से नेल पॉलिश को नाखून पर लगाएं। एक से दो घंटे लगे रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
- Advertisement -