-
Advertisement
लंगर पर दंगल
Last Updated on January 22, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी के लंगर पर दंगल जारी है। इस दंगल में अब आईजीएमसी प्रशासन भी कूद पड़ा है। ऑलमाइटी संस्था के अध्यक्ष सरबजीत सिंह बॉबी ने आईजीएमसी प्रशासन पर रैन बसेरे व लंगर को लेकर राजनीतिकरण के आरोप लगाए थे। अब आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने ऑलमाइटी संस्था के तमाम आरोपों को नकारते हुए उल्टा ऑलमाइटी संस्था पर आईजीएमसी में लंगर की जगह पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप जड़ा है। डॉ जनक राज के मुताबिक ऑलमाइटी संस्था ने लंगर की जगह पर अवैध रूप से कब्जा किया है। ये जगह 108 के ड्राइवर के लिए बनाई गई थी। जिस पर ऑलमाइटी संस्था ने कब्जा कर लिया। आइजीएमसी प्रशासन ने समय-समय पर संस्था को पत्र लिखकर जबाब भी मांगा। अब प्रशासन संस्था को नोटिस के माध्यम से जबाब तलब करेगा।