-
Advertisement
75 साल में इतनी हुई GDP, तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना भारत
Last Updated on August 15, 2022 by sintu kumar
आज भारत को आजाद हुए पूरे 75 साल हो गए हैं। इस बार देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने के लिए खास तैयारियां की गई हैं। इन 75 वर्षों में भारत जनसंख्या से लेकर प्रति व्यक्ति आय तक और आर्थिक मोर्चे से लेकर तकनीकी क्षेत्र तक बहुत आगे निकल चुका है।
ये भी पढ़ें-यहां हर दिन की जाती है तिरंगे की पूजा, 1917 से चली आ रही परंपरा
गौरतलब है कि आजादी के समय हमारे देश की पहचान दुनिया के गरीब देश के रूप में की जाती थी, लेकिन आज भारतवर्ष दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। हमारा देश दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में शामिल होने की तरफ निरंतर अग्रसर है। आज हम आपको बताएंगे कि पिछले 75 वर्षों में देश में आर्थिक मोर्चे में कितना बदलाव हुआ है।
बता दें कि 1947 में देश की जीडीपी केवल 2.7 लाख करोड़ रुपए थी। ये जीडीपी दुनिया की कुल जीडीपी का तीन प्रतिशत से भी कम हिस्सा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय भारत की जीडीपी लगभग 150 लाख करोड़ रुपए है। इससे साफ होता है कि पिछले 75 साल में जीडीपी का आकार 55 गुना से भी ज्यादा बढ़ा गया है। दुनियाभर की जीडीपी में भारत के हिस्से की बात करें तो ये 9 प्रतिशत है।
अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रही डाउन
जानकारी के अनुसार, इन 75 वर्षों में तीन मौके ऐसे आए जब अर्थव्यवस्था (Economy) की ग्रोथ शून्य से भी नीचे रही। अर्थव्यवस्था 1965, 1979 और 2020 में शून्य से भी नीचे रही।
इतनी थी आय
आजादी के बाद 1950-1951 में भारत की प्रति व्यक्ति आय 274 रुपए थी, जो कि अब बढ़कर करीब 1.5 लाख रुपए हो गई है।
इतनी थी सोने की कीमत
आजादी के वक्त दस ग्राम सोने की कीमत 90 रुपए थी। जबकि, आज सोने की कीमत 52 हजार रुपए है। गौरतलब है कि एक समय सोने की कीमत 56 हजार के पार रिकॉर्ड स्तर तक चली गई थी, उस समय भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।