- Advertisement -
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए किये गए एक सर्वे में यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ की लोकप्रियता में गिरावट आ चुकी है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव योगी की नाक के नीचे से लोकप्रियता के मामले में बढ़ोतरी कर चुके हैं। इसके साथ अब दोनों की लोकप्रियता में अब केवल 1 प्रतिशत का ही अन्तर बाकी रह गया है।
तीन महीनों के आकड़ों के आधार पर यह परिणाम सामने आया है। योगी की लोकप्रियता में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। सितंबर 2018 में में योगी आदित्य नाथ की लोकप्रियता का आंकड़ा जहां 43 प्रतिशत था। वह अब घट कर 38 प्रतिशत ही रह गया है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव की लोकप्रियता पहुंची 37 प्रतिशत हो गई है। दोनों के आंकड़ों में जहां 14 प्रतिशत का अंतर्था वह अब घट कर 1 प्रतिशत ही रह गया है। वहीं आपको बता दें जबकि सितंबर में अखिलेश यादव की लोकप्रियता का यह आंकड़ा 29 फीसदी था।
- Advertisement -