- Advertisement -
कांगड़ा। डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में गर्भवती महिला की मौत के मामले में आज मायका पक्ष ने कांगड़ा बाजार में विरोध-प्रदर्शन कर दहेज की मांग करने वालों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई। पुलिस इस मामले में मृतक महिला के पतिए सास व ससुर को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मायका पक्ष के लोग अभी भी गुस्से में हैं। इससे पहले उन्होंने सोमवार को भी हंगामा किया था।
- Advertisement -