- Advertisement -
योल। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ महिला के घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें (indecent acts) की हैं। यही नहीं इन लोगों ने महिला के कपड़ों को भी फाड़ने का प्रयास किया। अपनी इज्जत बचाने को जद्दोजहद कर रही महिला चिल्लाने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला जिला कांगड़ा (Kangra) के साथ लगते धर्मशाला के योल (Yol) क्षेत्र का है। महिला ने घटना की शिकायत सदर थाना धर्मशाला (Dharamshala) में करवाई है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी योल के स्लेट गोदाम की एक महिला ने एक व्यक्ति और उसके साथियों के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। गांव खलूही स्लेट की पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती शाम को जब वह घर पर थी, इसी दौरान उसी गांव का एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ उसके घर में आ धमका और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। ऐसे में महिला ने अपनी इज्जत बचाने की खातिर चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके चलते सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी के अनुसार महिला की शिकायत (Complaint) पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -