- Advertisement -
कोविड-19 के बीच शादी रचाने आए एक दूल्हे संग बारातियों को बंधक बनाकर रख लिया गया। जमकर हंगामे के बीच पुलिस ने दूल्हे पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि जिस लड़के से सगाई (Engagement) हुई थी, बारात लेकर वह नहीं उसकी जगह कोई और ही लड़का आ पहुंचा था। इसी बात पर हंगामा मचा रहा, लड़की ने भी शादी करने से इंकार कर दिया, किसी तरह पुलिस ने बंधक बनाए गए बारातियों को रिहा करवाकर वापस घर भेज दिया है। मामला यूपी (UP) के एटा से जुड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि थाना जसरथपुर के गांव ढटिंगरा में मैनपुरी के हरचंदपुर से बारात आई थी। बारातियों ने डांस शुरू किया तो दूल्हा (Groom) भी गाड़ी पर बैठ गया। इसके बाद पूजा की तैयारी होने लगी, तभी परिवार वालों ने दूल्हे का चेहरा देखा तो मामला बिगड़ने लगा। घर वालों ने बताया यह तो वह लड़का नहीं है जिसके साथ सगाई की गई थी। धीरे-धीरे यह बात गांव में फैल गई तो गांव वालों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। इसी बीच यह बात दुल्हन (Bride) तक पहुंच गई। उसने तो शादी से ही इंकार कर दिया। वहीं, इस बात की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। इसके बाद पहले थाने में दोनों पक्ष में समझौते की कोशिश की गई। बात ना बनने पर दूल्हा पक्ष के खिलाफ लड़की पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद ही बारात को वापस जाने दिया गया।
- Advertisement -