-
Advertisement
हिमाचल में Murder हुए कम, Rape बढ़े
शिमला। पुलिस कर्मियों की कमी से जूझ रहे हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश के लिए सुकून देने वाली खबर ये है कि यहां मर्डर के मामलों में कमी आई है, जबकि चिंता का विषय ये है कि रेप के मामलों में बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह इस प्रदेश में महिलाओं से अत्याचार भी बढ़ गया है। ये खुलासा डीजीपी एसआर मरड़ी ने पत्रकारों से बातचीत में किया है। मरड़ी ने वर्ष 2019 के तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए बताया कि प्रदेश में 19 हज़ार 924 मामले दर्ज हुए। इनमें आईपीसी के मामले कम दर्ज हुए हैं। प्रदेश में वर्ष 2018 के मुकाबले प्रदेश में 10 मर्डर कम हुए जोकि कुल 69 दर्ज हुए हैं।