-
Advertisement
Live Report:कैबिनेट से पहले चिंतित दिखे हिमाचली-मस्जिद बंद,घरों में ही मना रहे ईद
Last Updated on May 14, 2021 by saroj patrwal
कोरोना काल में सरकार की बंदिशों के बीच आज सुबह तय समय पर बाजार खुला और लोग जरूरी वस्तुओं की खरीददारी करने के लिए पहुंचे। आज ईद होने के कारण बैंक व अन्य संस्थान बंद हैं। जिसके कारण बाजारों में आज अपेक्षाकृत भीड़ कम देखी गई। आगे शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के कारण लोग एटीएम (ATM) के बाहर लाइन लगाते देखे गए। एक महीने तक चलने वाले रमजान के बाद लोगों को ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद का त्योहार रमजान महीने के पवित्र महीने का अंत होता है। इस दिन लोग एक दूसरे ईद मुबारक कहते हैं और एक दूसरे के लिए दुआ करते हैं। लेकिन इस मर्तबा कोरोना काल के चलते लोग विशेष एहतियात के साथ, सोशल मीडिया के जरिए ही एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। प्रदेशभर से मिले इनपुट के मुताबिक कहीं भी मस्जिद (Masjid) में लोग नहीं जुटे,क्योंकि महामारी के चलते मस्जिदें बंद हैं। लोग अपने-अपने घरों में ही ईद (Eid)मना रहे हैं।
यह भी पढ़ें:बस अड्डे में पार्क निजी बसों से पार्किग फीस वसूली के फैसले पर भड़का संघ
उधर सस्ते राशन के डिपो के बाहर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते अपना राशन ले रहे थे। शिमला में सब्जी मंडी ढली की बात करें तो यहां पर किसान मटर व गोभी बेचने के लिए आज पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें फसलों के दाम बहुत कम मिल रहे हैं। गोभी पांच रुपए किलो जबकि मटर 45 के रुपए प्रति किलो बिक रही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने इतनी मेहनत से फसल उगाई। यहां तक पहुंचाने में कष्ट झेले लेकिन बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं तो ऐसे में वो गुजारा कैसे करें। सब्जियां उगाना घाटे का सौदा बन रही है। वो मंडी तक अपना उत्पाद लाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन उनको सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इसी बीच ऐसा भी पता चला है कि कल यानी शनिवार को होने वाली जयराम कैबिनेट की बैठक में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) को आगे बढ़ाया जा सकता है। इससे लोगों की चिंताएं और ज्यादा बढ़ने लगी है।