-
Advertisement
Himachal को Corona का डंक, 12 Positive
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं इनमें 11 कांगड़ा और एक कुल्लू जिला से है। कांगड़ा से जो 11लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें एक ही परिवार के तीन लोग सैरिमोलग से,झियोल के एक ही परिवार से 3 लोग (दो महिलाएं व एक पुरुष), दो महिलाएं लंबागांव, एक बैजनाथ के पास खोली,एक भवारना और ज्वालाजी से 1 व्यक्ति शामिल हैं। ये सभी लोग मुंबई से कांगड़ा आए थे और इनको परौर में क्वारंटाइन किया गया था। सभी के सैंपल टांडा में जांच के लिए भेजे गए थे जहां पर ये सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को इसके बाद बैजनाथ भेज दिया गया है। इसी बीच अभी तक ग्रीन चल रहे कुल्लू जिला का भी खाता खुल गया है। मुंबई से कुल्लू लौटा आनी का 23 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से कुल्लू लौटे 10 लोगों को ऊना से कुल्लू परिवहन निगम की बस में कुल्लू पहुंचाया था इन सभी लोगों को जिला आयुर्वेद अस्पताल में रखा जहां पर पिछले कल स्वास्थ्य विभाग ने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए कुल 73 सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसमें से एक व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव आया है। कोरोना पॉजिटिव युवक मुंबई में एक होटल में शैफ का काम करता था।