-
Advertisement
आम आदमी पार्टी के पैर जमे नहीं और जमीन खिसकाने की तैयारी
Last Updated on August 9, 2022 by Deepak
हिमाचल प्रदेश में हमेशा ही कांग्रेस और बीजेपी में ही द्वंद्व युद्ध हुआ है। यहां एक परंपरा सी रही है कि पांच साल बीजेपी के और पांच कांग्रेस के। सरकारों के रिपीट होने के चांस कम ही दिखे हैं। इसी बीच इस बार हिमाचल की राजनीति में आम आदम पार्टी ने एक तीसरे विकल्प के रूप में पदार्पण किया। हिमाचल में पांव जमाने के लिए इस पार्टी ने कई तिकड़म लगाए। रैलियां की। सदस्य बढ़ाने के लिए प्रयास किया। यहां तक कि कांग्रेस-बीजेपी को झटका देने के लिए उन्हीं की पार्टियों के लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा लिया। हर जगह यही चर्चा होने लगी कि हिमाचल में इस बार आम आदमी पार्टी एक तीसरा विकल्प होगी। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश की धरती पर जोर-शोर से काम शुरू भी कर दिया है।