- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 273 मामले सामने आए हैं। वहीं, 294 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज सिरमौर से 48, शिमला से 36, ऊना से 34, कांगड़ा से 37, मंडी से 34, बिलासपुर से 16, चंबा से 7, हमीरपुर से 15, किन्नौर व कुल्लू से 9-9, सोलन से 26 व लाहुल स्पीति से दो मामले सामने आए हैं। ठीक होने वालों में सिरमौर से 72, शिमला से 69, ऊना से 37, कांगड़ा से 30, कुल्लू (Kullu) से 27, हमीरपुर से 21, बिलासपुर से 16, चंबा से 12 व किन्नौर से 10 शामिल हैं। वहीं, आज 7 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। इसमें छह पुरुष व एक महिला शामिल है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 13679 पहुंच गया है। अभी 3976 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 9532 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 152 की जान गई है। हिमाचल में आज 2885 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 2450 नेगेटिव रहे हैं। 259 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 176 ही पॉजिटिव मामले हैं।
शिमला में 61 वर्षीय व्यक्ति, सोलन (Solan) में 62 व 55 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। चंबा (Chamba) में 35 वर्षीय युवक की मृत्यु हुई है। हमीरपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर में 45 वर्षीय महिला और शिमला में 66 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। यह सभी किसी ने किसी बीमारी से ग्रस्त थे। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला किडनी रोग व शुगर से ग्रस्त थी। जब महिला की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही जिला सिरमौर (Sirmaur) में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 हो चुका है। चंबा जिले में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। चंबा शहर के साथ लगते करीयां 35 वर्षीय युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया गया था। किडनी से संबंधित रोग से ग्रसित इस युवक को आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) के लिए रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे पठानकोट ले गए जहां बीच रास्ते ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ राजेश गुलेरी ने की है। कांगड़ा जिला में 37 की जान गई है। शिमला में 26, सोलन में 25, ऊना में 10, बिलासपुर में एक, चंबा में 9, हमीरपुर में 7, किन्नौर में एक, कुल्लू में पांच, मंडी में 20 की जान गई है।
- Advertisement -