-
Advertisement
Himachal में इस बार आलू का रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा
Last Updated on July 17, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में इस बार आलू ने रिकॉर्ड बनाया है। इतिहास में पहली बार हुआ है कि हिमाचल के किसानों को आलू के अच्छे दाम मिल रहे हैं। जी हां यह हमारा कहना नहीं बल्कि कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय (Agriculture Minister Dr. Ramlal Markandeya) का है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार है, हिमाचल में आलू का न्यूनतम रेट 25 से 26 रुपये मिल रहा है। पहले कई मंडियों में 25 तो कई मंडियों में 10 से 12 रुपये किलो होता था। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना के चलते आलू (Potato) के दाम कम मिलने की संभावना जताई जा रही थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के Raj Bhavan में टूटी परंपरा, इस वर्ष नहीं होगा ऐट होम
उन्होंने सभी सब्जी मंडियों का रेट मांगा था। रेट लिस्ट (Rate List) का अवलोकन करने के बाद पता चला कि किसानों को आलू का अच्छा दाम मिल रहा है। इसका एक कारण यह है कि बाहरी प्रदेशों से आलू निर्यात नहीं हो पा रहा है। अगर सबसे बड़े कारण की बात करें तो किसानों ने भेड़ चाल की परंपरा छोड़ी है। किसान (Farmer) अलग-अलग सब्जियां उगा रहे हैं। पहले क्या होता था कि अगर कोई आलू उगाता था तो सभी आलू की खेती करने लग पड़ते थे। पर अब ऐसा नहीं है। लोग अलग-अलग सब्जियां उगाने लगे हैं, जिससे उन्हें अच्छा रेट मिल रहा है। वह चाहते हैं कि भविष्य में भी किसानों को अच्छा रेट मिले।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group