-
Advertisement
मछली नहीं बना पाई बहू तो ससुराल वालों ने कर दिया #Murder, बोरे में बंद कर नहर के पास फेंका #शव
Last Updated on November 19, 2020 by saroj patrwal
सुपौल। ससुराल में बहू के साथ घरेलु हिंसा की खबरें अभी भी आम हैं। लोगों की मानसिकता में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया है। बिहार के सुपौल में बहू को सुसराल वालों ने सिर्फ इस बात के लिए मार दिया क्योंकि वह मछली नहीं बना पाई। हत्या (#Murder) करने के बाद महिला के शव को बोरे में बंद किया और गांव के पास ही उसे नहर के पास फेंक दिया। मायके वालों को जब महिला की कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने लोगों की सूचना पर महिला की लाश (Dead body) को बरामद कर लिया। महिला की शिनाख्त के बाद पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार रतनपुरा थाना क्षेत्र के कोसी पूर्वी तटबंध ढांढा गांव के पास कोसी नदी से दो दिन पूर्व बोरे में बंद महिला का शव मिला था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। महिला की पहचान के बाद उसकी मौत की गुत्थी भी सुलझ गई। महिला की शिनाख्त सुनीला देवी पुत्र विशुनदेव पासवान निवासी मटियारी के रूप में की गई। महिला के परिजनों ने कुछ दिन पूर्व ही उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। सुनीला देवी के पिता विशुनदेव पासवान ने पुलिस को बताया कि मार्च 2020 में बेटी की शादी सातनपट्टी पंचायत के ढांढा गांव निवासी अमलेश पासवान के पुत्र शेवेश पासवान के साथ की थी। दिवाली (Diwali) के बाद जब मायके वाले बेटी से मिलने पहुंचे तो वह ससुराल में नहीं मिली। सुसराल के लोगों से जब इस बारे में जानकारी की तो वे लोग मायके वालों को गोलमोल बातों में घुमाने लगे। इसके बाद मायके वालों ने थाना रतनपुर में सुनीला देवी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसके साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: घर में घुसकर नाबालिग से #Rape की कोशिश, सफल नहीं हुए तो काट डाली नाक
पुलिस ने बीती रात आरोपी पति शिवेश कुमार और ससुर अमरेश पासवान को छापेमार कार्रवाई कर रतनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को नदी में फेंकने की बात को स्वीकार किया है। वहीं हत्या का कारण जब पूछा गया तो उसने बताया कि पत्नी सुनीला मछली नहीं बना पाई थी, बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सुनीला पति से बहस करने लगी, जिसके चलते पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की हत्या कर दी। इस वारदात में सुनील की मां और पिता ने भी सहयोग किया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।