-
Advertisement

इस देश में पीले रंग के कपड़े पहनने पर मिलती है सजा, आखिर क्या है वजह
Yellow Clothes Are Banned: हिंदू धर्म में पीला रंग शुभ माना जाता है और किसी भी अच्छे काम पर पीले रंल के कपड़े लोग पहनते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनको पीला रंग पसंद है और वो इसी रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां पीले रंग के कपड़े पहनना बैन है। आपको यह कानून न मानने पर जेल हो सकती है चलिए इसके बारे में जानें
अगर पीला रंग आपका फेवरेट है तो न चाहते हुए भी आप इस रंग के कपड़े मलेशिया में नहीं पहन सकते हैं। वर्ष 2015 में मलेशिया में पीले कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके पीछे कारण ये था कि 2015 में हजारों लोगों ने पीले रंग की टी-शर्ट पहनकर मलेशिया के कुआलालंपुर की सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन मलेशियन सरकार द्वारा किए जा रहे करप्शन के खिलाफ हुआ था। इस दौरान लोगों ने पूर्व पीएम नजीब रजाकी से इस्तीफे की मांग की थी।
तभी से यहां पर पीला रंग सरकार के विरोध का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान लोगों की पीले रंग की टी-शर्ट पर BERSIH लिखा था। जिसका अर्थ है कि साफ-सुथरा या क्लीन एंड फेयर इलेक्शन। मलेशिया की होम मिनिस्ट्री ने साल 2015 में पीले कपड़ों की बिक्री, खरीद, प्रोडक्शन और प्रिंटिंग पर रोक लगा दी थी। अब पीली शर्ट या टी-शर्ट खासतौर पर अगर उसपर “BERSIH” या “BERSIH 4/5 ” लिखा हुआ है तो वो पूरी तरह इस देश में बैन है।