- Advertisement -
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार (Arrest) किया गया था। उन पर एक नाबालिग लड़की का रेप करने का आरोप है। हलचल के बीच कई टीवी सेलेब्स (TV celebs) उनके सपोर्ट में भी आए हैं। उनका कहना है कि वो बेकसूर है,इनमें प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल है। इसी बीच (Ekta Kapoor)एकता कपूर और नाबालिग लड़की की मां का एक ऑडियो (Audio) सामने आया है जिसमें दोनों इस केस के बारे में डिस्कस करती सुनाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि एकता कपूर नाबालिग की मां से आग्रह कर रही हैं कि पर्ल पर लगे आरोपों पर वो सबके सामने आकर बात करें। लड़की की मां इस बात को मान रही हैं कि पर्ल पर लगे आरोप झूठे हैं। एकता बार.बार बोल रही हैं इन झूठे आरोपों (False Allegations) की वजह से पर्ल की जिंदगी खराब हो जाएगी। पर्ल वी पुरी पर आरोपों के बाद एकता ने उनके समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पर्ल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, क्या मैं एक चाइल्ड मोलेस्टर को सपोर्ट करूंगी…या किसी भी अन्य तरह के मोलेस्टर को सपोर्ट करूंगी ?
View this post on Instagram
एकता ने लिखा कि मैंने पिछली रात से अभी तक इंसानों को गिरते हुए देखा है। इंसानियत (Humanity) इतनी नीचे कैसे गिर सकती है? कैसे जो लोग आपस में एक दूसरे से परेशान हैं, किसी तीसरे को अपने मामले में घसीट सकते हैं, कैसे एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है, नाबालिग की मां के साथ ढेरों कॉल्स पर बात करने के बाद उसने साफ कहा है कि पर्ल का इसमें कोई हाथ नहीं है। ये उसका पति है जो बेटी को अपने पास रखने के लिए कहानियां बना रहा है। क्योंकि वो यह साबित करना चाहता है कि एक सेट पर काम करने वाली कामकाजी मां अपने बच्चे का ध्यान नहीं रख सकती।
- Advertisement -