-
Advertisement
संगड़ाह बाजार में गरजी कांग्रेस
Last Updated on March 2, 2021 by
संगड़ाह बाजार में रेणुका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेसी विधायकों के साथ धक्का मुक्की, दुर्व्यवहार व निलबंन प्रकरण को लेकर रोष रैली निकाली। रेस्ट हाउस संगड़ाह से मुख्य बाज़ार संगड़ाह तक रेणुका कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेस विधायकों के साथ हुए दुर्व्यवहार व धक्का मुक्की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी के विधायक व मंत्री कांग्रेस विधायकों को सरेआम धक्के देते हुए दिखाई दिए। बावजूद इसके कांग्रेस विधायकों को निलंबित किया गया। यह सरासर गलत है, जिसका रेणुका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।