- Advertisement -
राजगढ़। गैस एजेंसी राजगढ़ (Gas Agency Rajgarh) में अचानक हड़कंप मच गया। इसकी वजह थी गैस सिलेंडर में गैस की बजाय पानी निकलना। यहां तक कि सिलेंडर का वजन भी कम था। 30 किलोग्राम का सिलेंडर 22 किलोग्राम निकला। इसके बाद गैस एजेंसी (Gas Agency) में तैनात कर्मियों और उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। सिलेंडर में गैस की जगह पानी निकलने के मामले में वीडियो भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि राजगढ़ तहसील के दुधम गांव के सुशील ने गैंस एजेंसी राजगढ़ (Gas Agency Rajgarh) से कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर भरवाया था, मगर सिलेंडर से गैस में गैस नहीं निकली। जब गैस नहीं जली तो रेगुलेटर खोलकर सिलेंडर की पिन दबाते ही सिलेंडर से पानी की बौछार निकल गई।
लिहाजा, गैस सिलेंडर को तुरंत गैस एजेंसी राजगढ़ पहुंचाया। एजेंसी में सिलेंडर का वजन करने पर 22 किलोग्राम निकला, जबकि गैस सहित सिलेंडर का वजन 30 किलोग्राम होता है। बताया यह भी जा रहा है कि राजगढ़ में यह पहला मामला नहीं है। तीन माह के भीतर इस गैस एजेंसी से पानी की शिकायत पर 32 सिलेंडर बद्दी गैस प्लांट को वापस भेजे गए हैं। इससे गैस प्लांट पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
उधर, पच्छाद युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी सुधीर ठाकुर, अनुज, दीपक व रामकृष्ण ने गैस सिलेंडर में पानी मिलने के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। गैस एजेंसी प्रभारी ने कुलदीप कुमार ने कहा कि अब तक 32 गैस सिलेंडर में पानी होने के कारण वापस बद्दी भेजे गए हैं। इस बारे प्लांट अधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है।
- Advertisement -