-
Advertisement
कैमरे में कैद हुआ भूत ! सड़क पर चलता दिखा
Last Updated on July 20, 2022 by Deepak
वीडियो में आप देखेंगे कि एक अजीब किस्म का जीव अचानक सड़क पर आ जाता है। वो बिल्कुल सफेद रंग का दिखाई पड़ रहा है और अजीब तरह से सड़क पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जीव को देख कुछ लोगों का कहना है कि ये भूत है तो कई लोग इसे एलियन भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अमेरिका के केंटकी का बताया जा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक घर के पास यह अजीब सा दिख रहा जीव आ जाता है और धीरे-धीरे एक कार की तरफ बढ़ता दिख रहा है। उसकी हरकतें देख ज्यादातर लोग अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में इस जीव का चेहरा भी दिखाई दे रहा है, वो दो पैरों पर बिल्कुल इंसानों की तरह चल रहा है। लोग उसे एलियन और भूत भी बता रहे हैं। पूरा नजारा मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।