- Advertisement -
ऊना। जिला के एक गांव में रहने वाले पुलिस कर्मचारी (Police Employee) की धर्मपत्नी ने पति, ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने न्याय की गुहार लगाई है। उसने पति पर जबरन गर्भपात (Abortion) कराने और सास पर मायके से प्रॉपर्टी (Property) और गहने लाने के आरोप लगाए हैं। वहीं ससुर पर अश्लील हरकतें करने और जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर पर मामला दर्ज कर लिया और छानबीन की जा रही है। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालिए (In-Laws) उसे प्रताड़ित करने लगे। पति ने जबरन गर्भपात करवाने का प्रयास भी किया। ना ही तो उसे पति खर्चा देता और ना ही सास देती है।
पहले यह मामला अदालत (Court) तक भी पहुंच चुका और अदालत ने पति खर्च देने का आदेश किया है। महिला ने बताया कि अदालत में उसके पति ने पत्नी और बच्चे का पालन-पोषण करने की बात भी कही है। उसने अपने पति की बात पर यकीन किया और वह मायके से दोबारा अपने ससुराल चली आई। इसके बाद पति ने सबसे पहले उसके खाते से सारे पैसे अपने अकाउंट (Account) में ट्रांसफर कर लिए।
SP-Arjit-Sen-Thakur
वहीं सास उसे मायके वालों से प्रॉपर्टी और गहने लाने का दबाव बनाने लगी। ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करता और शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। उसने बताया कि हद तो तब हो गई जब ससुर उसके सामने निर्वस्त्र होकर आ गया। इसलिए वह ससुराल में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। जिस पर यकीन करते हुए वह वापस अपने ससुराल चली गई लेकिन ससुराल में जाने के बाद पति ने सबसे पहले उसके खाते में से सारे पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए। वही सास ने एक बार फिर मायके से प्रॉपर्टी और गहने लाने का दबाव उस पर बनाना शुरू कर दिया। महिला ने अपने ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। महिला का आरोप था कि उसका ससुर उसके सामने निर्वस्त्र आ गया जिसके चलते उसे अपने ससुराल में असुरक्षा महसूस हो रही है। दूसरी तरफ एसपी अर्जित सेन ठाकुर (SP Arjit Sen Thakur) ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों को जांच की कसौटी पर कस कर मामले में कार्रवाई अमल में लाएगी।
- Advertisement -