-
Advertisement
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया
Last Updated on December 17, 2021 by saroj patrwal
ढाका। भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 (Asian Champions Trophy 2021) के मैच में चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागने की शुरुआत की, जिससे हाफ टाइम में भारत 1-0 की बढ़त के साथ आगे बढ़ गया। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने तीसरे क्वार्टर में गोल मारकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल क्रिकेट टीम ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ लूट रही वाहवाही
हालांकि, पाकिस्तान (Pakistan) मैच में एक गोल करने में कामयाब रहा, क्योंकि जुनैद को सर्कल में एक पास मिला, जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया। इसके बाद, हरमनप्रीत द्वारा मैच के अंत में एक और गोल करने के बाद भारत ने चौथे क्वार्टर में अपनी जीत दर्ज की।
–आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group