INDIA: CASES
ACTIVE: 3,96,854
DEATH: 14,592
INDIA: CASES
ACTIVE: 3,96,854
DEATH: 14,592
- Advertisement -
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते ब्राजील (Brazil) को पीछे छोड़ कर भारत कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार सुबह तक देश में कुल 40,23,179 मरीज थे। हालांकि एजेंसी के मुताबिक, राज्यों के आंकड़ों के आधार पर संक्रमितों की संख्या रात तक 41,00831 हो गई, जबकि ब्राजील में 40,93586 मरीज हैं। अमेरिका (America) में सबसे ज्यादा 64,08594 लोग संक्रमित हैं।
देश में कोरोना के मामले (Corona cases) लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, पिछले तीन दिनों से कोविड-19 के मामले एक दिन में 80,000 से ज्यादा आ रहे हैं। शुक्रवार को भारत में कोरोना के कुल मामले 40 लाख के पार चले गए। मात्र 13 दिनों में कोविड-19 मरीजों की संख्या 30 लाख से 40 लाख के पार पहुंच गई। राहत की बात ये है कि कोरोना प्रभावित शीर्ष पांच देशों में सबसे कम मृत्यु दर भारत में है। ठीक होने की दर भी बेहतर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार तक 31,07,223 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके साथ कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर 77.23 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, भारत (India) में कोविड-19 मरीजों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिन का समय लगा, जबकि 20 से 30 लाख मरीज होने में 16 और दिन लगे। हालांकि, संक्रमितों की संख्या 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है। मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे जबकि संक्रमितों की संख्या एक लाख से 10 लाख तक पहुंचने में 59 दिन लगे। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से मरीजों की मौत की दर में और गिरावट आई है और अब यह 1.73 प्रतिशत रह गई है। इस समय देश में कोविड-19 के 8,46,395 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 21.04 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक अब तक देश में कुल 4,77,38,491 नमूनों की जांच गई है, जिनमें से 10,59,346 नमूनों की जांच अकेले चार सितंबर को की गई। यदि स्थिति ऐसी ही रही तो कहीं भारत पहल पायदान पर ना पहुंच जाए।
- Advertisement -