- Advertisement -
नई दिल्ली। भारत में जन्मी डॉक्टर भाषा मुखर्जी (Bhasha Mukherjee) गुरुवार को न्यूकासल में हुए समारोह में मिस इंग्लैंड 2019 (Miss England 2019) चुनी गईं। 23 वर्षीय भाषा 9 साल की उम्र में माता-पिता के साथ इंग्लैंड आ गईं थीं। इसके बाद से ही वो डर्बी में बस गई थीं। भाषा के पास दो अलग-अलग मेडिकल डिग्री हैं, जिनमें से एक मेडिकल साइंस में और दूसरी मेडिसन ऐंड सर्जरी में है। अब वह 69वीं मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जो दिसंबर में आयोजित होगी।
दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार लंदन कर रहा है। मिस इंग्लैंड के आखिरी चरण से पहले एक साक्षात्कार में भाषा ने कहा था, ‘कई लोग सोचते हैं कि सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतने वाली लड़कियां बुद्धू होती हैं। लेकिन हम सब किसी ना किसी मकसद से ही यहां हैं। मेडिकल की पढ़ाई के बीच मैंने इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बारे में सोचा। इसके लिए मुझे खुद को बहुत समझाना भी पड़ा था।’ मुखर्जी अंग्रेजी और हिंदी के साथ बांग्ला, जर्मन और फ्रेंच भाषा बोल सकती हैं। भाषा का आईक्यू भी 146 है जो अच्छी बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित करता है।
- Advertisement -