- Advertisement -
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) से ठीक होने की दर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने रविवार को इस बात का खुलासा किया हैख केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना (Corona) से ठीक होने की दर (Corona Recovery Rate) पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत (India) की है। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भारत कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को दुनिया के दूसरे देशों को भी भेज रहा है। इसके अलावा विदेश मंत्री जयशंकर (Foreign Minister Jaishankar) ने रविवार को ट्विट किया और बताया कि भारत की कोरोना वैक्सीन की खेप मेक्सिको पहुंच चुकी है।
Expressing our Amistad. Mexico receives Made in India vaccines. #VaccineMaitri pic.twitter.com/dQlENoHn38
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 14, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताय कि भारत में पहली अक्टूबर, 2020 से कोरोना के कारण हो रही रोजाना मौतों के आंकड़े में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना की राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकवरी दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा कोरोना मृत्यु दर भी देश में दुनिया भर के मुकाबले सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रविवार को कोरोना मृत्यु दर 1.5 (1.43%) से नीचे दर्ज रही। इसका साथ ही भारत की मृत्यु संख्या दर दुनिया भर के मुकाबले सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में 11 हजार 16 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत का कोरोना रिकवरी रेट 97.31 प्रतिशत है। यह दुनिया में सबसे अधिक है।
- Advertisement -