- Advertisement -
भारत की बेटी सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 (Title of Mrs. World 2022) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अमेरिका (America) के लास वेगास में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में भारत की सरगम कौशल ने 21 साल बाद यह ताज हासिल कर भारत का नाम रोशन कर दिया। 21 साल बाद किसी भारतीय ने एक बार फिर यह खिताब जीता है। इस कम्पटीशन में 63 देशों के प्रतियोगी शामिल थे।
2021 में मिसेज वर्ल्ड रहीं अमेरिकी शायलिन फोर्ड ने भारत की सरगम कौशल को ताज (Crown) पहनाया। प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया है। मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की। घोषणा करते हुए पोस्ट में लिखा गया, “लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास क्राउन वापस आ गया है”
mrs-world-2022
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सरगम कौशल (Sargam Kaushal) गुलाबी कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और मिसेज इंडिया का क्राउन जीतने के बाद सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलकते हुए दिख रहे हैं। मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसे 1984 में शुरू किया गया था।
बता दें कि सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। वहीं, साल 2001 में इस क्राउन को अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम बधाई हो इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।
mrs-world-2022
बता दें कि सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर (Teacher) भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट (Beauty Contest) में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और क्राउन अपने नाम कर इतिहास रच दिया। जानकारी के मुताबिकए सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं।
- Advertisement -