-
Advertisement
करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में 2 पायदान नीचे आया भारत, चीन के साथ 80वें स्थान पर
Last Updated on January 24, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल द्वारा जारी करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (Corruption Perception Index) में भारत (India) 2 पायदान गिरकर 80वें स्थान पर पहुंच गया है। 2018 में उसकी रैंकिंग 78वीं थी और स्कोर 41 ही था। 2017 के इंडेक्स में वह 40 अंक के साथ 81वें स्थान पर था। इससे पहले 2016 में भारत इस इंडेक्स में 79वें स्थान पर था। वहीं 100 में 41 अंक के साथ चीन (China) भी 80वें स्थान पर है। संस्था ने कहा, ‘उन देशों में भ्रष्टाचार अधिक व्यापक है। जहां चुनावी अभियानों में आसानी से बड़ा पैसा आता है और जहां सरकारें केवल धनी व अच्छी जान-पहचान वालों की सुनती हैं।’
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल एक स्वतंत्र संगठन है, जो हर साल तमाम देशों में भ्रष्टाचार की स्थिति को लेकर रैंकिंग जारी करती है। ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स के नाम से जाना जाता है। जानकारी अनुसार भ्रष्टाचार के लिए निर्धारित सूचकांक 100 को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, वहीं शून्य अंक सबसे ज्यादा भ्रष्ट देश को प्रदर्शित करता है। सूचकांक में डेनमार्क और न्यूजीलैंड शीर्ष स्थान पर रहे हैं। फिनलैंड, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, नीदरलैंड, जर्मनी और लक्जमबर्ग इस सूचकांक में टॉप 10 में शामिल रहे हैं। वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को सूचकांक में 120वां स्थान मिला है।