Women’s T20 WC: टीम इंडिया ने लगातार दूसरा मुक़ाबला जीता, बांग्लादेश को 18 रन से हराया

Women’s T20 WC: टीम इंडिया ने लगातार दूसरा मुक़ाबला जीता, बांग्लादेश को 18 रन से हराया

- Advertisement -

नई दिल्ली। महिला टी-20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 WC) के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम (Team India) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 18 रन से हारते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकबाले की शुरुआत में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 142 रन बनाए।


यह भी पढ़ें: Delhi: हिंसा ने धरा भयावह रूप, हेड कॉन्स्टेबल के बाद एक नागरिक ने भी तोड़ा दम

भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। इसके अलावा वेदा कृष्णमूर्ति (20) और शिखा पांडे (7) नाबाद लौटीं। वहीं भारतीय टीम की पारी समाप्त होने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 124 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारतीय टीम ने यह मुक़ाबला 18 रन से जीत लिया। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पूनम यादव ने सर्वाधिक तीन, शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को एक सफलता हासिल हुई।

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, तानिया भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़

बांग्लादेश महिला टीम: मुर्शिदा खातून, शमीमा सुल्ताना, संजीदा इस्लाम, निगार सुल्ताना, फरजाना हक, रुमाना अहमद, सलमा खातून, फहीमा खातून, जहांआरा आलम, पन्ना घोष, नाहिदा अख्तर

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | india w vs BAN w live score | live score of india vs Bangladesh | india women vs Bangladesh women | india vs Bangladesh live updates | ind vs BAN womens t20 | ind vs BAN t20 live score | india vs BAN womens t20 live | india vs bangladesh live score | india vs BAN t20 2020 | india vs bangladesh live cricket score | icc women's t20 world cup ind vs BAN | ind vs ban live score | women's t20 world cup live score | ind vs ban live cricket score | t20 world cup ind vs BAN live score | india w vs BAN w | india vs Bangladesh live match score
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है