- Advertisement -
नई दिल्ली। किसी भी देश के विकास के लिए जरूरी है नागरिकों का अपनी सरकार पर भरोसा और भारत की जनता को अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि दुनिया की जानी-मानी मीडिया कंपनी और पत्रिका की वजह से मशहूर फोर्ब्स ने दुनिया के 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया है।
इस ट्वीट में फोर्ब्स ने कहा है कि भारत के 73 प्रतिशत लोगों का विश्वास वर्तमान सरकार में है। देश के लोगों का वर्तमान सरकार में विश्वास डिगा नहीं है। वे सरकार की कार्यशैली से खुश हैं। इस ट्वीट को देखने के बाद तो यही लगता है कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश इस मामले में भारत से कहीं पीछे हैं। भारत के बाद कनाडा इस मामले में दूसरे नंबर पर है फ्रांस जैसा देश कहीं अधिक पीछे है। इन सभी देशों में ग्रीस सबसे नीचे है।
ऑर्गनाइजेशन फॉर इकनॉमिक कोऑपरेशन ऐंड डिवलपमेंट (OECD) की ‘गवर्नमेंट ऐट अ ग्लांस’ रिपोर्ट के ताजा संस्करण के मुताबिक विभिन्न देशों में सरकार के प्रति भरोसा काफी अलग-अलग है।रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सबसे अधिक 73 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है, जबकि कनाडा 62 पर्सेंट लोगों के भरोसे के साथ दूसरे स्थान पर है। लिस्ट में कुल 15 देश शामिल किए गए हैं। इस रैंकिंग में तुर्की और रूस को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रखा गया है, जहां 58 पर्सेंट लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है।
यूरोपीय देश जर्मनी में 55 पर्सेंट और दक्षिण अफ्रीका में 48 फीसदी लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा है। 45 पर्सेंट लोगों के विश्वास के साथ ऑस्ट्रेलिया 7वें और 41 फीसदी के साथ ब्रिटेन 8वें पायदान पर है। जापान में 36 फीसदी लोग अपनी सरकार पर पूरा भरोसा करते हैं। गौरतलब है कि OECD एक यूनिक फोरम है। यहां 34 लोकतांत्रिक देश आर्थिक स्तर पर एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसके अलावा इस संस्था से 70 से अधिक गैर-सदस्यीय इकोनॉमी भी जुड़ी हुई हैं। वे एक-दूसरे के आर्थिक विकास, समृद्धि और टिकाऊ विकास के लिए प्रयासरत हैं।
- Advertisement -