-
Advertisement
Pak हाई कमीशन में कर्मियों की संख्या आधी करेगा India; इस्लामाबाद में अपनी उपस्थिति भी करेगा कम
Last Updated on June 23, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। जासूसी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के कारण भारत सरकार (Govt of India) ने नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग (high commission) में कर्मचारियों की संख्या आधी करने का फैसला लिया है। वहीं भारत द्वारा भी इस्लामाबाद (Islamabad) में अपनी उपस्थिति कम की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि भारत सरकार ने पाक उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी घटाने का निर्णय किया है। भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) से मंगलवार को कहा कि वे देश में अपने कर्मचारियों की संख्या में 50 फीसदी की कटौती करे। इसके अलावा पाकिस्तान के उपराजदूत को बुलाया गया था और उनसे कहा गया कि भारत उनके उच्चायोग में कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों को लेकर लगातार चिंता जताता रहा है।
यह भी पढ़ें: Yuvraj Singh के खिलाफ याचिका दायर, अनुसूचित समाज को लेकर कथित टिप्पणी का है मामला
रंगे हाथ जासूसी करते पकड़े गए थे पाकिस्तानी दूतावास से 2 कर्मचारी
वह जासूसी और आतंकी संगठनों के साथ गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। भारत की तरफ से यह फैसले नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास से 2 कर्मचारियों को रंगे हाथ जासूसी के आरोप में पकड़े जाने के कुछ हफ्ते बाद उठाया गया है। जिन्हें देश से बाहर किया गया था। वहीं भारत द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद इसके जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के 2 कर्मचारियों को पकड़ कर उनका टॉर्चर किया। उन दोनों को सड़क दुर्घटना और फर्जी करेंसी के केस में फंसाया गया। हालांकि पाकिस्तान ने बाद में इन दोनों कर्मियों को भारत द्वारा बनाए गए दबाव के बाद रिहा क़र दिया था। पाकिस्तान के इस तरह के बर्ताव से साफ होता है कि वह भारतीय अधिकारियों के साथ किस दिशा में में सलूक करता रहा है। 22 जून 2020 को भारत लौट इन अधिकारियों ने पाकिस्तानी एजेंसियों के हाथों हुए बर्बर व्यवहार का पूरा विवरण भारत सरकार को दिया है। जिसके बाद भारत ने यह फैसला किया है।