- Advertisement -
स्पोर्ट्स डेस्क। 21वें Commonwealth Games में 10वें दिन भारत की झोली सोने से भर गई। विनेश फोगाट और मनिका बत्रा के बाद विकास कृष्णन ने भारत को दिन का आठवां गोल्ड दिलाया, इससे पहले टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने भारत को सातवां गोल्ड दिलाया। इस Commonwealth Games में इतने गोल्ड मेडल एक दिन में भारत को कभी नहीं मिले। मनिका ने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की खिलाड़ी सीधे गेम्स में 4-0 से हरा दिया। गौर रहे कि Commonwealth Games में भारत के अब तक 24 गोल्ड हो गए हैं। मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में विकास कृष्ण ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विकास ने फाइनल मुकाबले में कैमरून के दियूदोन विल्फ्रे सेयी को 5-0 से हराया। विकास ने शनिवार को भारत को दिन का 8वां स्वर्ण दिलाया। मुक्केबाजी में इससे पहले एमसी मैरीकोम और गौरव सोलंकी ने स्वर्ण जीता था। उनसे पहले विनेश फोगाट ने स्वर्ण जीता, हालांकि उनकी बहन बबीता फोगाट इन खेलों में गोल्ड नहीं जीत पाई थीं, लेकिन विनेश ने उनकी इस कमी को पूरा कर दिया। विनेश फोगाट ने 10वें दिन महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती की 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विनेश ने कनाडा की जेसिका मैक्डोनाल्ड को 13-3 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
- Advertisement -