- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के विमान एन32 का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। एन32 असम के एयररबेस (Airbase) से उड़ान भरने के बाद से लापता है। वायुसेना के परिवहन विमान एनटोनोव एन32 से आखिरी संपर्क सोमवार दोपहर एक बजे के करीब हुआ था। इसमें 13 लोग सवार हैं, जिनमें आठ क्रू सदस्य व पांच अन्य हैं। इसके लिए चीन सीमा (China border) के नजदीक भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। सर्च ऑपरेशन में सी-130जे, सी 130 हरक्यूलिस, सुखोई सू-30 फाइटर जेट शामिल किए गए हैं।
लापता विमान (Missing plane) का पता लगाने के लिए भारतीय सेना, विभिन्न सरकारी और सिविल एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है, भारतीय सेना के हवाई और जमीनी दलों द्वारा रात से ही सर्च ऑपरेशन जारी है। याद रहे कि एनटोनोव एन32 ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और वह अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के मेचुका घाटी में स्थित मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड जा रहा था। विमान ने उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद संपर्क खो दिया। मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड चीन सीमा के पास स्थित है। इससे पहले जुलाई 2016 में भारतीय वायुसेना का एन32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया था।
- Advertisement -