महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अगले दौर में पहुंची भारतीय मुक्केबाज

12वें सीजन में जबरदस्त मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को किया चित्त

महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अगले दौर में पहुंची भारतीय मुक्केबाज

- Advertisement -

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज (Indian Boxer) शिक्षा (54 किग्रा), जैस्मीन (60 किग्रा) और अनामिका (50 किग्रा) ने इस्तांबुल में आईबी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (IB Women’s World Boxing Championships) के 12वें सीजन में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अपना दमखम दिखाया। जानकारी के अनुसार, अर्जेंटीना (Argentina) के हेरेरा मिलाग्रोस रोसारियो का सामना करने वाली शिक्षा ने गुरुवार को आराम से जीत हासिल करने के लिए शानदार कौशल का प्रदर्शन किया।


यह भी पढ़ें- हिमाचल: पड्डल में शुरू हुआ ट्राइअम्फ़ फुटबॉल टूर्नामेंट, उत्तरी भारत की 10 टीमें ले रही हैं भाग

प्री-क्वार्टर फाइनल (Pre-Quarterfinals) में शिक्षा का अगला मुकाबला रविवार को मंगोलिया की ओयुंटसेटसेग येसुगेन से होगा। भिवानी की रहने वाली जेस्मिन को थाईलैंड (Thailand) की दो बार की यूथ एशियन चैंपियन बुआपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज ने पहले दौर में अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने के लिए कुछ समय लिया और अंतिम दो राउंड में जोरदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत हासिल की।

जेस्मिन रविवार को राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Austrailia) की एंजेला हैरिस से भिड़ेंगी। अनामिका रोमानिया की यूजेनिया एंगेल के खिलाफ मैट पर उतरी थी, दोनों मुक्केबाजों ने जबरदस्त मुक्कों का आदान-प्रदान किया, लेकिन अनामिका ने अपने तेज फुटवर्क और मूवमेंट से विरोधी पर जमकर हमला किया। रोहतक की मुक्केबाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर 5-0 से आसान जीत दर्ज की। अनामिका का अगला मुकाबला रविवार को विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की क्रिस्टी ली हैरिस (Christy Lee Harris) से होगा।

इस साल का आयोजन आईबी महिला विश्व चैंपियनशिप की 20वीं वर्षगांठ पर किया जा रहा है, जो 20 मई तक खेला जाएगा। दो बार की एशियाई चैंपियन (Asian Champion) पूजा रानी (81 किग्रा) और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) शुक्रवार को अपने-अपने राउंड ऑफ-16 के मुकाबले खेलेंगी। 2019 में रूस (Russia) में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले सीजन में भारतीय मुक्केबाजों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए थे।

….आईएएनएस

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Women's World Boxing Championships | Asian Champion | Christy Lee Harris | Russia | Australia | sports news | argentina | Thailand | Indian Boxer
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है