-
Advertisement
बंगाल के इस मंत्री ने लिया क्रिकेट से संन्यास, कभी धोनी की कप्तानी में खेले थे
Last Updated on August 3, 2023 by sintu kumar
नई दिल्ली। कभी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेलने वाले क्रिकेटर मनोज तिवारी ने गुरुवार को खेल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था, लेकिन वह ज्यादा समय टीम इंडिया में नहीं टिक सके। मनोज तिवारी इस समय बंगाल की ममता सरकार में खेल मंत्री हैं।
मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) को पिछले 8 साल से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। ये खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन वे अपने अच्छे खेल को बरकरार नहीं रख सके थे।
THANK YOU 🙏 pic.twitter.com/xFWCJHSVka
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) August 3, 2023
साल 2015 में खेला आखिरी मैच
मनोज तिवारी ने टीम इंडिया (Team India) के लिए अपना आखिरी मैच साल 2015 में खेला था। मनोज तिवारी ने साल 2008 में वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 26.09 की औसत से 287 रन बनाए है। जिसमें 1 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। वनडे फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 104 रहा। मनोज तिवारी टीम इंडिया के अलावा आईपीएल भी खेल चुके हैं। आईपीएल में उनके आंकड़े बहुत शानदार हैं। आईपीएल में मनोज तिवारी नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders), राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) टीम का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 98 मैचों में 28।72 की औसत से 1,695 रन बनाए हैं। उनके नाम 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
यह भी पढ़े:शोएब ने ट्वविटर बायो से सानिया मिर्जा का नाम हटाया, तलाक की अफवाह
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group