- Advertisement -
नई दिल्ली। इंडियन डांस ग्रुप ‘वी अनबीटेबल (V Unbeatable)’ ने ‘अमेरिका गॉट टैलेंट (America’s Got Talent)’ में जीत हासिल कर पूरी देश का नाम वैश्विक मंच पर रौशन किया है। बता दें कि पिछले साल भी ‘वी अनबीटेबल (V Unbeatable)’ ने अमेरिका गॉट टैलेंट रियलिटी शो में हिस्सा लिया था, हालांकि वे इसे जीत नहीं सके थे और उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था। जिसके एक साल बाद इस सीजन में डांस ग्रुप ने सबको चौंकाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
शो के सभी जज ने विनर घोषित होते ही ग्रुप के सभी सदस्यों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वी अनबीटेबल 29 डांसर्स का एक मुंबई-बेस्ड डांस ग्रुप है। इससे पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने भी वी अनबीटेबल को विश किया था। एक परफोर्मेंस में इन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के गाने ततड़ ततड़ पर डांस किया था। इनका डांस काफी वायरल हुआ था। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर ग्रुप के जीतने की कामना की थी।
- Advertisement -