- Advertisement -
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा का विरोध कर रहे लोगों द्वारा तिरंगा फाड़े जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वे इस गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की उम्मीद करते हैं। गौर रहे कि 18 अप्रैल को लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर कुछ लोगों ने भारतीय झंडे तिरंगे को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारतीय तिरंगे से जुड़ी इस घटना से हम बेहद नाराज हैं। इस मामले को ब्रिटिश सरकार ने गंभीरता से लिया है, उन्होंने भी इस घटना के प्रति निराशा व्यक्त की है। और झंडे को तुरंत वहां से हटा लिया गया। इस गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।
- Advertisement -