-
Advertisement
भारतीय रुपए में आई भारी गिरावट, आम आदमी की जेब पर सीधा असर
Last Updated on January 4, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। अमेरिका (America) और ईरान (Iran) के बीच बढ़ रहे तनाव से भारतीय रुपए में कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे की कमजोरी के साथ 71.80 रुपए पर बंद हुआ है। इस कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। दुनियाभर के शेयर होल्डर्स ने पैसा शेयर बाजार से निकालकर सोने में लगाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि रुपए में गिरावट (fall in indian Currency) आने से इंपोर्ट महंगा होगा जिससे पेट्रोल-डीज़ल समेत कई रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ जाएंगे और सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर होगा।
पेट्रोल-डीजल होगा महंगा- भारत अपनी जरूरत का करीब 80 फीसदी पेट्रोलियम प्रोडक्ट आयात करता है। रुपए में गिरावट से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का आयात महंगा हो जाएगा। तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।
बढ़ेगी महंगाई : डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई बढ़ जाएगी, जिसके चलते महंगाई में तेजी आ सकती है। इसके अलावा, भारत बड़े पैमाने पर खाद्य तेलों और दालों का भी आयात करता है। रुपए के कमजोर होने से घरेलू बाजार में खाद्य तेलों और दालों की कीमतें बढ़ सकती हैं।
विदेश में पढ़ना और घूमना हो जाएगा महंगा : विदेश में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों पर रुपए की कमजोरी का खासा असर पड़ेगा। इसके चलते उनका खर्च बढ़ जाएगा. उन्हें चीजों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीयों को भी ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
इनको होगा फायदा : उधर, रुपए में कमजोरी भारतीय आईटी कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। इससे उनकी कमाई में इजाफा होगा। इसी तरह निर्यातकों को फायदा होगा, जबकि आयातकों को नुकसान होगा।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….