- Advertisement -
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन में बीएसएफ का एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मोर्टार शेलिंग के चलते भारतीय जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान की ओर से इस फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग जारी थी, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान की ओर से यह फायरिंग ठीक दो दिन बाद की गई है जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब देने के लिए फायरिंग की थी, पाकिस्तान फायरिंग में दो दिन पहले 28 वर्षीय लॉसनायक योगेश कुमार भडाने की मौत हो गई थी, जोकि महाराष्ट्र के धुले जिला के रहने वाले थे। योगेश कुमार की मौत के बाद भारतीय सेना ने जबरदस्त गोलीबारी की थी जिसमे पाकिस्तान के सात जवान मारे गए थे। पाकिस्तान के जो सात जवान मारे गए थे उसमे एक मेजर भी शामिल था।
- Advertisement -