भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया Retirement

भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया Retirement

- Advertisement -

नई दिल्ली। बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Indian spinner Pragyan Ojha) ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास (Retirement) लेने की घोषणा की। ओझा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो पेजों का एक लेटर लिख कर इस बात की जानकारी दी है। अपने रिटायरमेंट लेटर में ओझा ने सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी समेत कई भारतीय खिलाड़ियों का ज़िक्र किया है। वहीं, इस लेटर के कैप्शन में ओझा ने लिखा है कि अब जीवन के अगले पड़ाव के लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है। प्यार और समर्थन देने वाला हर एक शख्स का मुझे हमेशा याद रहेगा और मुझे इससे हमेशा मोटिवेशन मिलेगा।


यह भी पढ़ें: Women’s T-20 WC: चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 17 रन से दी मात

सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में 10 विकेट लिए थे
ओझा को भारत के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के स्पिनर्स में से एक माना जाता है। 48 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 144 विकेट लेने वाले 33 वर्षीय प्रज्ञान ने 2008 में इंटरनैशनल डेब्यू किया था। वहीं 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई में ओझा ने आखिरी टेस्ट खेला था। यह सचिन तेंदुलकर का भी आखिरी टेस्ट मैच था। इस मैच में ओझा ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए थे। सबसे तेजी से 100 विकेट चटकाने वाला भारतीय गेंदबाज होने के बावजूद प्रज्ञान ओझा के गेंदबाजी एक्शन को लेकर एक समय सवाल उठाए गए थे। वहीं अब 33 साल के ओझा फिलहाल कमेंट्री और क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त हैं।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | संन्यास | News in Hindi | क्रिकेट न्यूज | pragyan ojha | pragyan ojha retirement | pragyan ojha retires | प्रज्ञान ओझा | cricket | प्रज्ञान ओझा रिटायरमेंट | hindi news | क्रिकेट से संन्यास | हिमाचल अभी अभी | प्रज्ञान ओझा ने संन्यास लिया | क्रिकेट
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है