विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद लिया फैसला

विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

- Advertisement -

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने को फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिए एक भावुक संदेश दिया है। विराट ने कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर कहा कि मैंने सात साल तक टीम को कड़ी मेहनत से सही दिशा में ले जाने की कोशिश की। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और कुछ भी कमी नहीं छोड़ी। हर चीज का कभी न कभी अंत होता है और अब मेरे टेस्ट कप्तान (Test Captain) के सफर का भी हो गया। उन्होंने कहा कि इस सफर में कई उतार चढ़ाव रहे, लेकिन कभी भी प्रयास और विश्वास की कमी नहीं रही। मैंने हमेशा हर चीज में अपना 120 प्रतिशत देने में विश्वास रखा। अगर मैं ये नहीं कर सका तो मुझे पता था कि ये सही चीज नहीं है। मेरे दिन में पूरी स्पष्टता है।


यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट में हारा भारत, साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज

 

 

 

इनकी पहले ही छोड़ चुके हैं कप्तानी

विराट ने हालिया समय में अपनी हर टीम की कप्तानी या तो छोड़ दी या उन्हें हटा दिया गया। कोहली ने आईसीसी (ICC) टी20 विश्व कप से पहले टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया था। अब कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है। विराट आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान भी थे, लेकिन वह अपनी टीम को एक भी खिताब नहीं दिला पाए थे और इसलिए आईपीएल-2021 के बाद उन्होंने इस टीम की कप्तानी भी छोड़ी दी थी।

इन लोगों का कहा शुक्रिया

कोहली ने बीसीसीआई (BCCI) टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा, मैं बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे इतने लंबे समय तक टीम की कप्तानी करने का मौका दिया। इसके साथ ही अपने सभी साथियों का जो टीम में वो विजन लेकर आएए जिसकी मैंने पहले दिन से कल्पना की थी और उन्होंने किसी भी स्थिति में हार नहीं मानी। आप लोगों ने इस सफर को यादगार और सुंदर बनाया। रवि भाई का शुक्रिया, साथ ही उस सपोर्ट ग्रुप का जो हमारे पीछे रहे। आप सभी ने बड़ा रोल अदा किया। आखिर में बहुत शुक्रिया एमएस धोनी (MS Dhoni) का जिन्होंने कप्तान के तौर पर मुझ पर विश्वास जताया।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | himachal news online | state news | भावुक संदेश | टेस्ट टीम | Himachal News | कप्तानी | latest news | टेस्ट सीरीज | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi | himachal abhi abhi news | विराट कोहली | Himachal headlines in Hindi | हार | today himachal news | दक्षिण अफ्रीका | himachal news live | सोशल मीडिया | current news of himachal pradesh | फैसला
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है