- Advertisement -
लद्दाख। 14 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर लद्दाख में लेह-मनाली नेशनल हाइवे (Leh-Manali National Highway) पर देश का पहला आइस कैफे बना है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (Border road organization) ने इस कैफे को चार स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर बनाया है। इस आइस कैफे को बनाने का आईडिया मैकेनिकल इंजीनियर सोनम वांगचुक के एक प्रोजेक्ट से लिया गया है। जानें इस कैफे में आपको किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
इस कैफे का मेन्यू कुछ ज्यादा लम्बा नहीं है। यहां आपने वाले ग्राहकों को मसाला चाय, जिंजर-टी, बटर-टी और मसाला मैगी दी जाती है। लद्दाख के मीरू गांव के नजदीक स्थित इस कैफे को बनाने में जिस आईडिया का इस्तेमाल हुआ है। उसके मुताबिक़, यहां कोन आकार के स्ट्रक्चर पर पानी गिराया जाता है। धीरे-धीरे इस पर बर्फ की परतें बनती जाती है और एक कोन के आकार की बर्फीली छोटी पहाड़ी तैयार हो जाती है। कैफे को Environment friendly बनाया गया है। सैलानी मई 2020 तक यहां आ सकते हैं। इसके बाद यह पिघलना शुरू होगा। बर्फ पिघलने पर जो पानी निकलेगा उसे स्टोर किया जाएगा और सिंचाई के काम आएगा।
- Advertisement -