- Advertisement -
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल (Railway Minister Piyush Goyal) ने गुरूवार को एक ट्वीट के जरिए जल्द ही भारत की पहली पानी के अंदर चलने वाली ट्रेन की लॉन्चिंग की घोषणा की है। पानी के अंदर चलने वाली भारत की पहली ट्रेन परियोजना होगी जिस पर काम लगभग पूरा हो चुका है। रेल मंत्री पियूष गोयल ने अपने ट्वीट (Tweet) में कहा, ‘भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन (underwater train) जल्दी ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलेगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है। इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा।’
भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है।
इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा। pic.twitter.com/MDzj42s5XZ
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 8, 2019
बता दें 16 किलोमीटर लंबी कोलकाता मेट्रो परियोजना साल्ट सेक्टर 5 को हावड़ा मैदान (Howrah Maidan) से कनेक्ट करेगी। भारत में पहली बार नदी के नीचे ट्रांसपोर्ट टनल बनाई गई है। यहां अप और डाउन लाइन पर दो सुरंगें बनाई गई हैं। सुरंग को पानी के रिसाव से बचाने के लिए चार स्तर के सुरक्षा कवच बनाए गए हैं। इस सुरंग में 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेजी से मेट्रो ट्रेन चलेगी। इस प्रोजेक्ट पर साल 2009 से काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि साल 2021 तक इस ट्रेन को शुरू कर दिया जाएगा।
- Advertisement -