- Advertisement -
धर्मशाला। प्रदेश के सभी स्कूलों में अब छात्रों को नए राजनीतिक भारतीय मानचित्र की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह आदेश शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने दिए हैं। बता दें कि भारत सरकार ने कुछ दिन पहले ही भारत के नए राजनीतिक मानचीत्र को लेकर अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद भारत का नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों, सूचना पट्टों व विद्यालय परिसर में भारत के पुराने मानचित्र के स्थान पर नया मानचित्र दर्शाना व नए मानचित्र से अध्ययन करवाना सुनिश्चित करें। इस बारे सभी दिशा निर्देश समस्त स्कूलों के यूजर आईडी में अपलोड कर दिए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
- Advertisement -