- Advertisement -
Sukma Attack: नाहन। सुकमा में हुए नक्सली हमले में घायल जवान महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई है। देर रात करीब दो बजे अचानक महेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक महेंद्र के सिर में अचानक दर्द उठा। अस्पताल मे महेंद्र के साथ उनके पिता ,पत्नी व भाई मौजूद है। गौर हो कि सुकमा में नक्सली हमले में एक गोली सेना जवान महेंद्र की गर्दन के आर पार हो गई थी। महेंद्र नाहन क्षेत्र के कोलर के रहने वाले है। पिछले दिनों एसपी सौम्या घायल का हाल जानने उनके घर गई थी।
- Advertisement -