-
Advertisement
कांशीवाला Truck हादसे में घायल ने तोड़ा दम, PGI ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Last Updated on June 7, 2020 by Vishal Rana
नाहन। कांशीवाला में बीते रोज हुए ट्रक हादसे (Truck Accident) में घायलों में एक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, एक घायल का पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ और अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज (Medical College) में उपचार चल रहा है। बता दें कि शनिवार शाम नाहन-पांवटा सड़क पर कांशीवाला के समीप एक ट्रक गहरे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 6 प्रवासी लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें: नाहन: कांशीवाला में बीच सड़क पलटा Truck, नीचे दबे 6 प्रवासी- गंभीर घायल
घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इनमें से 21 वर्षीय घायल रमिंद्र कुमार निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों (Injured) को पीजीआई पहुंचाया गया। जहां से एक का उपचार कर वापस भेज दिया। बाकि अन्य घायलों का मेडिकल कालेज में ही उपचार किया जा रहा है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने एक घायल की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाकि घाय़लों का उपचार किया जा रहा है।