- Advertisement -
अंब। चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही एक इनोवा कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर अंब की ओर जा रहा था। रविवार सुबह बडूही पहुंचने पर कार की सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक, सवार पूजा (47) पत्नी राजेश व अनिता (40) पत्नी दिनेश निवासी पंचकुला, चंडीगढ़ को चोंटे आई हैं। हादसे में गंभीर घायल पूजा व अनिता को 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों महिलाओं का उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -