- Advertisement -
नई दिल्ली। तीस साल तक भारतीय नौ सेना की सेवा करने वाले विमान वाहक पोत INS विराट आज रिटायर हो जाएगा। यह 57 साल तक समुद्र में रह कर सेवा करने वाला दुनिया को एक मात्र युद्धपोत है। INS विराट को सेना से अलग होते ही इसका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो जाएगा। ये दुनिया का इकलौता ऐसा जहाज है जो इतने लंबे समय तक सीमा की सुरक्षा में डटा रहा, इसे ‘ग्रेट ओल्ड लेडी’ के नाम से भी जाना जाता है। जाहिर है कि विराट 12 मई 1987 में नौसेना में शामिल हुआ था।
इससे पहले विराट ब्रिट्रेन की रॉयल नेवी में एचएमएस हर्मिस के नाम से था जहां इसने अर्जेंटीना के खिलाफ फॉकलैंड युद्ध में हिस्सा लिया था। INS विराट अपने आखिरी मिशन पर 18 दिसंबर को मुंबई से रवाना होकर गोवा पहुंचा था। इस पोत में करीब 1500 नौसैनिक रहते थे और एक बार जब यह समंदर में निकलता था तो साथ में तीन महीने का राशन लेकर निकलता था। विराट के डेक से कई लड़ाकू विमानों ने 22,622 उड़ान भरी है। इसने करीब 2,252 दिन और करीब 10,94,215 किलोमीटर का सफर समुद्र में तय किया है। विराट को 1987 में 465 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा गया था। बताया जाता है कि इसे खरीदते समय सिर्फ 5 साल तक इसे इस्तेमाल करने की योजना थी लेकिन 30 साल तक इसने सेवा दी।
- Advertisement -