- Advertisement -
मुंबई। मूवी देखने के शौकीन लोगों को यह खबर खुश कर सकती है। क्योंकि अब दर्शक थिएटर (Theaters)में मूवी देखने का मजा कुर्सियों नहीं बल्कि, बिस्तर पर लेट कर ले पाएंगे। भारत में ऐसा ही थिएटर बनाने की तैयारियां हैं। बहुत जल्द आप भी भारत के थिएटरों में लेट कर मूवी देखने का आनंद ले पाएंगे। इस तरह के थिएटरों को स्लीपिंग थियेटर्स (Sleeping Theaters)का नाम दिया गया है।
बता दें, यह आईडिया स्विट्ज़रलैंड के एक थियेटर से लिया गया है। यहां के एक थिएटर को इसी थीम पर बनाया गया है। इस थिएटर को हाल ही में शुरू किया गया है। यहां आपको कुर्सियों के बजाए बेड मिलेंगे। दर्शकों को ये एक्सपेरिमेंट काफी पसंद आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि थियेटर में कुर्सी पर बैठकर फिल्म देखने का तरीका जल्द ही बहुत पीछे छूट जाएगा। स्विट्ज़रलैंड के थियेटर में फिल्म का टिकट तकरीबन 49 फ्रैंक रखा गया है। आपको एक टिकट के खर्च में खाने- पीने की सुविधा भी दी जाएगी।
- Advertisement -