-
Advertisement

हरियाणा में शुरू हुई #Inter_State बस सेवा: हिमाचल-उत्तराखंड समेत कई राज्यों ने नहीं दी अनुमति
चंडीगढ़। कोरोना काल के दौरान मार्च के महीने से बंद इंटर-स्टेट बस सेवा हरियाणा (Haryana) में आज से शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार के आदेश के बाद आज से हरियाणा रोडवेज की बसें अन्य राज्यों में भी जाएंगी और उत्तर प्रदेश व राजस्थान (UP and Rajasthan) में भी पहले की तरह जाएंगी। वहीं, कोरोना के चलते चंडीगढ़ में बंद की गई हरियाणा रोडवेज की एंट्री खोल दी गई है। बुधवार से हरियाणा रोडवेज की बसें चडीगढ़ के लिए जाना शुरू हो गई हैं। चंडीगढ़ में बाहर से आने वाली बसों को अनुमति नहीं थी। जिस कारण दूसरे राज्यों की बसें चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर पा रही थी।
जम्मू-कश्मीर ने भी नहीं दी है इजाजत; दिल्ली का मसला भी अटका
हिमाचल और उत्तराखंड़ की यात्रा का इंतजार करने वालों को फिलहाल इंतजार करना होगा, क्योंकि दोनों राज्यों ने फिलहाल बसों के संचालन को लेकर साफ इनकार कर दिया है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फिलहाल हरियाणा राज्य परिवहन की बसें हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर नहीं जाएंगी। वहां की सरकारों से अभी अनुमित नहीं मिली है। दिल्ली को लेकर भी अभी फैसला नहीं हो पाया है। 17 सितंबर को दिल्ली सरकार के साथ बैठक है। उसमें ही निर्णय होगा।
यह भी पढ़ें: Himachal के खुल गए बार्डर, Notification जारी-बेरोकटोक आवाजाही
करीब छह माह के अंतराल के बाद हरियाणा की सडक़ों पर पहले की तरह बसों का संचालन हो रहा है। हरियाणा में 22 मार्च को लॉकडाउन के साथ ही बसों का आवागमन बंद कर दिया गया था। जून माह के दौरान अनलॉक-वन में सरकार द्वारा 600 बसों के साथ अंतर जिला बस सेवा शुरू की गई थी। वर्तमान में हरियाणा सरकार द्वारा 1600 बसें चलाई जा रही हैं। राज्य परिवहन के बेड़े में कुल 3800 नियमित बसें तथा 470 किलोमीटर स्कीम वाली बसें हैं।