-
Advertisement
International | Shivratri | Festival |
Last Updated on March 9, 2024 by Himachal Abhi Abhi
हिमाचल की छोटी काशी में इंटरनेशनल शिवरात्रि फेस्टिवल की शुरुआत शाही जलेब के साथ हो गई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका शुभारंभ किया। इस शाही जलेब में 200 से ज्यादा देवी-देवता और हजारों लोग शामिल हुए है। पूरे मंडी शहर आज तिल धरने की जगह नहीं बची। लोगों ने अपने घरों की छतों से भी शाही जलेब का आनंद और देवताओं का आशीर्वाद लिया हैं। शाही जलेब से पहले सीएम सुक्खू ने पगड़ी बंधवाने की रस्म निभाई। इसके बाद राज माधव राय मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज माधव राय मंदिर से पड्डल मैदान तक शोभायात्रा की अगुवाई की। इसमें सभी देवी-देवता शामिल होकर जनता को अपना आशीर्वाद दिया।